पीएम किसान सम्मान निधि क्या है , क्या है पात्रता और रजिस्ट्रेशन कैसे करे

 

<image src="canva.jpg" alt tag="name logo">

हमारे देश में करीब 14 करोड़ किसान परिवार है। केंद्र सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। 2014 से लेकर अब तक किसानों को लिए बहुत सारी योजनाएं शुरू कि गई है। इसका उद्देश्य किसानो की आमदनी बढ़ाना है। लेकिन प्रधानमंत्री मंत्री किसान सम्मान निधि ऐसी योजना है जिससे किसान सीधे तौर पर लाभांवित हो रहे हैं। इसमें नगद राशि सीधे किसानों के बैंक खातों मे डाली जा रही है यानी इसमें किसी भी तरह के बिचौलिए कि जरुरत नहीं है।

किसानो के पास की बार खेती के जरुरी काम निपटाने के लिए समय पर पैसा नहीं होता। सरकार ने उनकी इस परेशानी को समझा था और प्रधानमंत्री मंत्री किसान सम्मान निधि की शुरुआत की इसे पीएम किसान के नाम से भी जाना जाता है।


पीएम किसान सम्मान निधि की शुरुआत कब हुई


प्रधानमंत्री सम्मान निधि की घोषणा 1फरवरी 2019 को हुई थी और इसे 24 फरवरी को लांच किया था। 


पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है 


पी एम किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत साल भर में 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। ये रकम किसानों के खाते में साल में तीन किस्तों में दी जाती है। यानी हर चार महीने में किसान परिवार के पास पहुंच जाते हैं। 


प्रधानमंत्री मंत्री किसान सम्मान निधि पात्रता


1. किसान के पास दो हेक्टेयर भूमि हो।

2. किसान इंन्कम टेक्स के दायरे में ना हो।


प्रधानमंत्री मंत्री किसान सम्मान निधि में अपात्रता


1. सभी सैवधानिक पदों के पूर्व और वर्तमान धारक इसके पात्र नहीं हैं।

1. राज्य या केंद्र सरकार में पूर्व व वर्तमान मंत्री , लोक सभा , राज्य सभा , राज्य विधानसभा सदस्य या पूर्व , वर्तमान सदस्य इसके पात्र नहीं हैं। 

1. नगर निगम के पूर्व या वर्तमान महापौर , जिला पंचायतो‌ के पूर्व या वर्तमान अध्यक्ष इसके पात्र नहीं हैं। 

1. राज्य या केंद्र सरकार के मंत्रालयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी इसके पात्र नहीं होंगे। 

1. केन्द्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रम और संलग्न कार्यालय या स्वायत्त संस्थान के कर्मचारी इसके पात्र नहीं होंगे।

1. सरकार के अधीन स्थानीय निकाय के नियमित कर्मचारी इसके पात्र नहीं होंगे।

1. जिनकी मासिक 10 हजार रुपए से अधिक पेंशन ले रहे रिटायर्ड पेंशनभोगी इसके पात्र नहीं होंगे। 

1. कोई भी आयकर दाता पीएम किसान सम्मान निधि का पात्र नहीं हैं। 

लाड़ली बहना योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करे 


पीएम किसान सम्मान निधि में रजिस्ट्रेशन कैसे करे 


  • सबसे पहले आपको pmkisan.gov.in पर आ जाना है । इस पर जैसे ही आप आएंगे तो इसमें new farmer ragistration बटन पर क्लिक करना है। 
  • अब एक नया इन्टरफेस आपके सामने खुल जाएंगा। इसमें दो आॕप्शन होते हैं, ruler farmer ragistration और urban farmer ragistration , अगर आप ग्रामीण क्षेत्रों से है तो ruler farmer और शहरी क्षेत्रों से तो urban farmer सेलेक्ट करना है। इसमें स्क्राॕल डाउन करके नीचे आएंगे तो new farmer ragistration का आॕप्शन खुल जाता है। 
  • यहां पर आपको इंन्टर आधार नंबर आॕप्शन में आधार नंबर डालना है। उसके बाद मोबाइल नंबर आॕप्शन‌ मे मोबाइल नंबर डालना है। फिर सेलेक्ट स्टेट में आपका स्टेट को सेलेक्ट करना है। इसके बाद कॕप्चा काॕड में कॕप्चा इंन्टर करना है। फिर get OTP बटन पर क्लिक करना है। जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा और OTP has been send to your mobile number लिखा हुआ आएंगा। इसके बाद कॕप्चा काॕड भरना है और ओटीपी को यहां इंन्टर कर देना है और submit बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • Submit बटन पर क्लिक करते ही new farmer ragistration farm का नया इंन्टरफेस आपके सामने खुल जाएंगा। दुबारा आपको स्क्राल डाउन करना है। स्क्राल डाउन जैसे ही करोंगे तो आपके आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर लिंक रहेंगा उसपर ओटीपी आएगा तो ओटीपी को यहां डाल देना है। उसके बाद एक नया कॕप्चा काॕड आएंगा उसको भर देना है। फिर verify adhar बटन पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद एक नया पेज खुल जाएंगा। इसमें आपको state, district, sub district, block , village सेलेक्ट करना है। इसके बाद farmer personal details में category सेलेक्ट करना है। इसके बाद type farmer में अपना टाइप चुनना है। 
  • इसके बाद स्क्राल डाउन करना है। इसमें आपका आधार नंबर , मोबाइल नंबर, एड्रेस सब कुछ आधार कार्ड से ले लिया जाएंगा। इसके लेण्ड रजिस्ट्रेशन आई डी में लेण्ड रजिस्ट्रेशन आई डी डाल देना है। 
  • इसके बाद थोड़ा नीचे आने पर ration card type आॕप्शन में अपना राशन कार्ड चुनना है। इसके acception for pm kisan mandhan yojna ऑप्शन में अगर आप पीएम किसान मानधन योजना का लाभ रहे हैं तो yes करना है , नहीं ले रहे हैं तो no सेलेक्ट करना है। इसके बाद नीचे आए यहां पर owernship ( land handling ) आॕप्शन में अगर सिर्फ और सिर्फ आपके नाम पर है तो single चुनना है और यदि दादा , परदादा , पिताजी के नाम पर है तो joint को सेलेक्ट करना है। 
  • इसके बाद नीचे add बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपने जमीन कि डिटेल भरना है। सबसे पहले sarve khata no डालना है। इसके बाद खसरा नंबर डालना है। Area में जमीन हेक्टेयर में डालना है। इसके बाद लेण्ड ट्रान्सफर डेट में आपको‌ जमीन‌ किससे मिली है ओ‌ चुनना है। इसके तारीख चुनना है। इसके बाद patta nomber मे no ही रहने देना है और add बटन पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपका जमीन add हो जाएंगा। 
  • इसके बाद upload supporting documents आॕप्शन में जमीन की रसीद को अपलोड करें।‌‌‌‌‌ फिर save बटन पर क्लिक करना है। इस तरह आपका फार्म सबमिट हो जाएंगा। 


प्रधानमंत्री मंत्री किसान सम्मान निधि में 2000 रुपए कैसे चेक करते हैं  


सबसे पहले आपको पीएम सम्मान निधि के आॕफिशियल वेबसाइट में farmer corner के सेक्शन में benifitioly status पर आना होंगा। उस पर क्लिक करना है । आप जैसे ही क्लिक करते ही एक पेज आॕपन‌ होगा। इसमें आप अपने  मोबाइल नंबर से चेक करते हैं या रजिस्ट्रेशन नंबर से चेक कर सकते हैं। इसके बाद कॕप्चा काॕड भरे और get data के आॕप्शन पे क्लिक कर देना है।

क्लिक करते हि आपके सामने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत जो किसान‌ रजिस्टर्ड है उनका बेनिफिशरी स्टेटस पेज देखने को मिलेगा।
अगर आपको पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा दिया गये होंगे तो उसका स्टेटस दिख जाएंगा और जो इंस्टालमेंट मिली होंगी उसकी जो डिटेल भी अपडेट हो चुकी होंगी।  


किसान सम्मान निधि योजना पैसा कैसे चेक करते हैं 


इसके बारे में उपर जानकारी दी गई है 


पीएम किसान में केवाईसी स्टेटस कैसे चेक कर सकता हूं 


इसके लिए आपको पीएम किसान कि आॕफिशियल वेबसाइट  https://exlink.pmkisan.gov.in/aadharekyc.aspx  पर जाना होंगा। इसमें adhaar number आॕप्शन मे अपना आधार नंबर इन्टर करना है और search बटन पर क्लिक करना है। 

इसके बाद adhaar ragistered mobile number आॕप्शन में अपना मोबाइल नंबर डालना है और get mobile OTP पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा उसको adhaar ragistered mobile  otp आॕप्शन में इंटर करना है । इसके बाद submit बटन पर क्लिक करना है। आपका केवाईसी हो जाएंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.